जिला कांग्रेस कमेटी लातेहार की विशेष बैठक चंदवा में आज
लातेहार, मई 11 -- लातेहार प्रतिनिधि। लातेहार जिला कांग्रेस कमेटी की एक विशेष बैठक चंदवा में आज होगी। जानकारी लातेहार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव ने दी। उन्होंने कहा कि उक्त बैठक में राजीव गांधी के शहादत दिवस (21) पर रैली का आयोजन करने समेत कई अहम मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं जिलाध्यक्ष यादव ने पार्टी के जिले के सभी अधिकारियों, प्रखंड,मंडल और अग्रणी मोर्चा के अध्यक्षों से उक्त बैठक में शामिल होने की अपील करते हुए उपस्थित होने को अनिवार्य बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.