हल्द्वानी, नवम्बर 21 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नियोजित और सुव्यवस्थित नई कार्यकारिणी घोषित की जाएगी, जिसमें समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रेस को जारी बयान में छिमवाल ने बताया कि नई कार्यकारिणी में लगभग 50 सदस्यों को दायित्व सौंपे जाएंगे। उन्होंने सभी ब्लॉक प्रभारियों को भी तत्काल प्रभाव से हटाने की घोषणा की। कहा कि ब्लॉक अध्यक्षों की कार्यप्रणाली की नियमित मॉनिटरिंग होगी और निष्क्रिय अध्यक्षों को बदला जाएगा। वे आने वाले दिनों में सभी ब्लॉकों का दौरा करेंगे और दूरस्थ बूथों में तीन दिन तक रुककर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। छिमवाल ने कहा कि जनता, सरकार से निराश है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.