जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद निधन
चतरा, जुलाई 15 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा के केसरी चौक निवासी एवं जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद के निधन पर कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर है। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बद्रीराम ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे पार्टी के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया। बद्रीराम ने कहा कि ठाकुर प्रसाद उनके कार्यकाल में हमेशा उपाध्यक्ष के पद पर रहकर निष्ठापूर्वक कार्य करते रहे। वे पार्टी के एक बेहद समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता थे। निधन का समाचार मिलने पर पूर्व अध्यक्ष समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके निवास स्थान पहुंचकर पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का तिरंगा झंडा अर्पित कर उन्हें भावभीनी अंतिम विदाई दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.