बेगुसराय, अप्रैल 28 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में रविवार जिला कराटे चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल, बेगूसराय के परिसर में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला कराटे संघ के महासचिव आशीष झा एवं अध्यक्ष विकास कश्यप के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में बेगूसराय के विभिन्न विद्यालयों और कराटे क्लबों से करीब 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।खिलाड़ियों ने काता और कुमिते दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल कौशल का परिचय दिया। मुकाबलों के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह देखने लायक था। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह भी पढ़ें- राज्य कराटे चैंपियनशिप में रामगढ़ का जलवा, 86 पदकों के साथ बढ़ाया झारखंड का मान इस अवसर प...