जिला कचहरी गेट के सामने से फिर चोरी हुई एक बाइक
बक्सर, मार्च 31 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला कचहरी के पास से बाइक चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते सोमवार को चोरों ने फिर एक बाइक गायब कर दी। इटाढ़ी थाने के कुकुढ़ा निवासी रफीक अंसारी ने टाउन थाना की पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बीते सोमवार को अपना आधार अपडेट कराने जिला कचहरी के पास गए थे। बाइक कचहरी गेट के सामने खड़ी कर काम निपटाने चले गए। लौटे तब तक बाइक गायब हो चुकी थी। काफी प्रयास के बावजूद बाइक का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने टाउन थाना में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.