बक्सर, फरवरी 22 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला कचहरी के पास से बाइकों की चोरी का सिलसिला लगातार जारी है। बीते शनिवार को भी चोरों ने एक युवक की बाइक गायब कर दी। उसने इस संबंध में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। मुफस्सिल थाना के नरबतपुर गांव निवासी सुरेश यादव के मुताबिक बीते शनिवार को वे आवश्यक काम से जिला कचहरी गए थे। बाइक मेन गेट की बायीं तरफ खड़ी कर खुद अंदर चले गए। कुछ देर बाद लौटे तब तक उनकी बाइक गायब हो चुकी थी। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद सुरेश ने टाउन थाना में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.