बदायूं, मई 31 -- राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने और बरेली के निजी अस्पताल में मौत होने के मामले की जांच अब तीन डॉक्टरों की टीम करेगी। टीम में एनेथेटिक्स, फिजीशियन और सर्जन को शामिल किया गया है। एडी हेल्थ के निर्देश के बाद पूरी जांच का जिम्मा जिला और महिला अस्पताल के तीन डॉक्टरों को सौंपा गया है। बीते दिनों हजरतपुर निवासी शोभा चौहान का पित्त की थैली का ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज में हुआ था। ऑपरेशन के बाद शोभा की अचानक हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर उन्हें बरेली रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद मृतका के परिजनों ने ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर्स पर इलाज में लापरवाही और घूसखोरी के आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की थी। परिजनों ने सीएमओ के साथ पुलिस से भी कार्रवाई की मांग की थी। सीएमओ ने एडी हेल्थ को पत्र...