प्रयागराज, मार्च 19 -- केंद्रीय कारागार और जिला कारागार में गुरुवार को उच्च अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया। जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी और जिलाधिकारी मनीष वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रशासनिक दल ने न सिर्फ बैरकों का जायजा लिया, बल्कि बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को भी समझने का प्रयास किया। अधिकारियों ने बंदियों से उनके स्वास्थ्य, खानपान और दैनिक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बंदियों ने भोजन और चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बताया। इसके बाद टीम ने जेल अस्पताल, पाकशाला और कैंटीन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। जेल अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता और इलाज की स्थिति को लेकर अधिकारियों ने जेल अधीक्षकों से जानकारी ली। केंद्रीय कारागार में किए गए सौंदर्यीकरण और सुधार कार्यों की जिलाधिकारी ने सराहना की और इसे सकारात्मक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.