जिला औकाफ कमेटी के सचिव का निधन, आज होगा जनाजा
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला सुन्नी औकाफ कमेटी के सचिव प्रो. शमीम अख्तर का रविवार को इंतकाल हो गया। वह औराई के कोकिलवारा में मस्जिद के वक्फ जमीन के विवाद की जांच के लिए गए थे। उनके साथ जिलाध्यक्ष मो. एहतेशाम हुसैन व सदस्य मो. रेयाज भी थे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि गांव में ही दोपहर की नमाज के बाद उन्हें परेशानी महसूस हुई। इसके कुछ देर बाद उनका निधन हो गया। जनाजा सोमवार को निकलेगा। उनको दो पुत्र मो. आमिर अख्तर और मो. आरिफ अख्तर हैं। दोनों इंजीनियरिंग हैं। निधन पर कमेटी अध्यक्ष व सदस्यों के अलावा अधिवक्ता रिजवान अहमद एजाजी, अब्दुल मजीद, रेयाज अंसारी, मो. परवेज अख्तर चांद ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.