मिर्जापुर, फरवरी 5 -- चुनार। जिला सहकारी संघ मिर्जापुर-सोनभद्र के अध्यक्ष एवं चुनार नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा को जिला ओलंपिक संघ मिर्जापुर का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला ओलंपिक संघ के सचिव एसपी त्रिपाठी ने बताया कि विजय वर्मा को यह जिम्मेदारी उनके सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता और खेलों के प्रति गहरी रुचि को देखते हुए सौंपी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से जिले में खेल गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.