बुलंदशहर, जनवरी 31 -- डीएम रोड स्थित जीरो कूल शूटिंग एकेडमी में चल रही द्वितीय जिला ओपन शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन 50 निशानेबाजों ने प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ यातायात निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने फीता काटकर किया। आईएसएसएफ एयर पिस्टल (मेन) में शाहरुख खान 580 अंक लेकर आगे हैं, जबकि वूमेन वर्ग में चाहत शर्मा 501 अंक के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। एनआर एयर पिस्टल (मेन) में शैशव शर्मा और वूमेन में अंशिका प्रथम स्थान पर हैं। आईएसएसएफ एयर राइफल (वूमेन) में माही सिरोही तथा एनआर एयर राइफल (मेन) में निशांत कुमार शीर्ष पर हैं। अंडर-12 वर्ग में परिधि चौधरी व हिजाम ने पहला स्थान हासिल किया। कोच मनीष चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.