कटिहार, अप्रैल 3 -- कटिहार। जिला अतिथि भवन में जनता दल (यूनाइटेड) की जिला एवं नगर इकाई की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूरज राय ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला एवं नगर स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त एवं धारदार बनाना, पार्टी के विस्तार को गति देना तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाना रहा। साथ ही आगामी अंबेडकर जयंती को भव्य एवं गरिमामय रूप से मनाने हेतु विशेष रूप से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर नव-निर्वाचित नगर अध्यक्ष के रूप में राणा विशाल को जिला अध्यक्ष एवं उपस्थित वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.