सिमडेगा, जुलाई 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला एथलेटिक्स संघ की वार्षिक आम सभा हॉकी सिमडेगा के कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमे सिमडेगा जिला में एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के लिए कई निर्णीय लिए गए। जिसके तहत ग्रासरूट से ही एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के लिए जिला के विभिन्न ग्रामीण इलाको में प्रशिक्षण की शुरुआत करने पर जोर दिया गया। प्रत्येक वर्ष जिला स्तरीय सब जूनियर, जूनियर और सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया और इसी प्रतियोगिताओं में से क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा,और राज्य स्तरीय सभी प्रतियगिताओ में खिलाड़ियों की जिला के भागदारी सुनिश्चित की जाएगी। कहा गया कि अगस्त के तीसरे सप्ताह में जिला जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप बालक एवं बालि...