जिला एथलेटिक्स बालक व बालिका टीम का चयन
कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता 24वीं उत्तर प्रदेश जूनियर राज्य फेडेरशन मीट आठ से नौ अप्रैल के बीच प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगी। इसमें हिस्सा लेने वाली जिला एथलेटिक्स टीम के लिए गुरुवार को ट्रायल नौबस्ता स्थित फिजिकल डिफेंस एकेडमी मैदान पर हुआ। ट्रायल में 40 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टीम का चयन जीके गुप्ता, दिनेश भदौरिया और रमेश मिश्रा की देखरेख में हुआ। बालक वर्ग के 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में कार्तिक अवस्थी, 800 मीटर दौड़ में शान पंत, मानस प्रजापति, अभिषेक साहू, रिषी राज, डिस्कस थ्रो में उदित सैनी, 3000 मीटर दौड़ में कार्तिक कमल, अर्पित कुमार, अन्नू साहू और 1500 मीटर दौड़ में सूर्य प्रताप सिंह को चुना गया है। बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ और हाई जंप में संयुक्ता रेड्डी, 200 मीटर व 400 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.