फिरोजाबाद, सितम्बर 6 -- फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शिकोहाबाद में होने जा रही इस प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव श्यामवीर के अनुसार उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता, 23 वर्षीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता एवं सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता सितंबर एवं अक्टूबर में कराने जा रही है। इन प्रतियोगिताओं को देखते हुए जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा भी जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 13 एवं 14 सितंबर को होने वाली प्रतियोगिताएं एके डिग्री कॉलेज शिकोहाबाद में होंगी। 13 को बालक वर्ग एवं 14 को बालिका वर्ग की प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से होगी। खिलाड़ी 12 सितंबर की शाम प...