जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रखंड स्तरीय कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
आदित्यपुर, जुलाई 11 -- गम्हरिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर एसआईआर अभियान के तहत जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक प्रपत्र पहुंचाना, डाटा की शुद्धता बनाए रखना तथा लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के बाद उन्होंने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों के साथ जागरूकता बैठक कर गणना प्रपत्र वितरित किए और उन्हें प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं समय-सीमा की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Dumka News: कार्य में लापरवाही पर बीएलओ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.