फरीदाबाद, फरवरी 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नकल रहित बोर्ड परीक्षाओं के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बुधवार को जिले में स्थापित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दयालपुर स्थित मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा गांव नरियाला स्थित सेंट भारद्वाज पब्लिक स्कूल सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान डीसी आयुष सिन्हा ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंधों, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली तथा परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरव...