गाजीपुर, मार्च 24 -- फोटो-01 देवकली। क्षेत्र में भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद खुशी का माहौल देखने को मिला। जिलाध्यक्ष द्वारा जारी सूची में दयाशंकर पांडेय और सुधाकर कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके पैतृक गांव बरगांव चट्टी जलालपुर में समर्थकों ने जश्न मनाया। सोमवार को चट्टी पहुंचने पर वीरेंद्र यादव, अशोक यादव और प्रधान दरोगा यादव के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत और माल्यार्पण किया गया। देवकली बाजार में भी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और उत्सव मनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...