बिजनौर, मार्च 21 -- नहटौर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष मनोनीत हुए तुषारकांत गौड़ का नूरपुर खेड़की में स्वागत किया गया। आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में विश्व की विषम परिस्थितियों के बाद भी भारत पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया। गन्ना समिति संचालक प्रंकुल चौधरी ने माल्यार्पण कर तुषार कांत गौड़ का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रंकुल कुमार शशिकांत बालियान, ललित कुमार, दीक्षित कुमार, अक्षित अंकुल कादियान, अभय, सुधांशु, गौरव, शेखर, रविंद्र, परवेंद्र बालियान रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.