बस्ती, मार्च 15 -- बस्ती। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश अमरजीत वर्मा, सदस्य अजय प्रकाश सिंह के प्रयास से राष्ट्रीय लोक अदालत में 81 मुकदमों का निस्तारण किया गया। आयोग ने 56 लाख 15 हजार 351 रुपये का चेक उपभोक्ताओं में वितरित किया। जानकारी के अनुसार आयोग के मध्यस्थ महादेव प्रसाद दुबे ने दो मुकदमों के निस्तारण में अहम भूमिका अदा की गई। आयोग की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत में संधि के आधार पर मुकदमों का निस्तारण कराने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया था। कई पत्रावली में पक्षकारों के बीच में सुलह समझौता की बात हुई अंत में आयोग के प्रयास से 81 मुकदमों का निस्तारण किया गया। जिला शासकीय अधिवक्ता दीवानी प्रदीप पांडेय, कन्हैया लाल चौधरी, संजीव भट्टाचार्य, आनंद दुबे, सत्येंद्र कुमार, टीबी सिंह, संदीप वर्मा, अनूप पांडेय, अमन...