जिला उद्योग केन्द्र, कैलगुवां तिराहा के पास सब स्टेशन से बेहतर होगी आपूर्ति
ललितपुर, मई 29 -- ललितपुर। शहर की विद्युत आपूर्ति को फाल्टों से निजात दिलाने के लिए स्टेशन रोड स्थित जिला उद्योग केंद्र और कैलगुवां तिराहा के पास एक-एक विद्युत सब स्टेशनों का निर्माण कराना जरूरी हो गया है। विभागीय अधिकारियों ने इस संबंध में शासन को एक प्रस्ताव भी भेजा लेकिन अभी तक उस पर कोई विचार नहीं किया गया। इस समय शहर की विद्युत आपूर्ति का जिम्मा प्रमुख रूप से तीन विद्युत सब स्टेशनों पर है। गल्ला मंडी विद्युत सब स्टेशन प्रथम, गल्ला मंडी विद्युत सब स्टेशन द्वितीय और नझाई बाजार विद्यतु सब स्टेशन से शहरी क्षेत्र की बिजली सप्लाई हो रही है। इन तीनों विद्युत सब स्टेशनों से लंबी दूरी से कई फीडर निकले हैं। जिन पर भारी भरभरकम लोड बना रहता है। इस कारण आए दिन फाल्ट भी हुआ करते हैं। जिसको खोजकर दुरुस्त करने के लिए विभागीय अपसरों व कर्मियों को काफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.