पीलीभीत, अप्रैल 8 -- पीलीभीत। नाबार्ड की ओर से जीआई टैग प्राप्त पीलीभीत बांसुरी के लिए पंजीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आठ अप्रैल को सुबह 11 बजे जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र पर होगा। नाबार्ड के डीडीएम सीपी त्रिवेदी ने सभी संबंधित कारीगरों, उद्यमियों एवं इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि वे उक्त तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठाएं। पीलीभीत बांसुरी के ब्रांड को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहयोग करें। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से जिला उद्योग केंद्र, के समन्वय से आयोजित किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...