हापुड़, जनवरी 23 -- मेरठ एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार दोपहर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते जिला उद्यान विभाग के कर्मचारी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने रिश्वत के एक लाख रुपये नगदी और स्कूटी बरामद की है। टीम आरोपी को लेकर थाना देहात पहुंची और पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बाबूगढ़ छावनी निवासी राहुल पाल ने एंटी करप्शन कार्यालय मेरठ में जाकर शिकायत करके बताया था कि उसने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ऋण के लिए आवेदन किया था। लेकिन डीपीआर के पद पर तैनात आदेश गौतम उससे दो लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। जिसके बाद में एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इस शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने मामले की पूरी जानकारी कर जाल बिछा दिया था। एंटी करप्शन के अफसरों ने राहुल पाल की शिकायत दर्ज की और एक 22 सदस्यों की टीम का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.