मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। द्वितीय चरण के तहत जिला आवंटित होने के बाद भी प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक को स्कूल आवंटन का इंतजार करना पड़ रहा है।जिलों से तकनीकी योगदान की रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण इनके स्कूल आवंटन में देरी हो रही है। सभी जिलों से इसपर रिपोर्ट मांगी गई है। पहले चरण के प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापकों के तकनीकी योगदान के बाद ही पता चलेगा कि किस जिले में कितना पद रिक्त है। उसी के आधार पर स्कूल आवंटन होगा। जिले में प्रधानाध्यापक के पद पर लगभग 250 शिक्षकों का तकनीकी योगदान हो चुका है। प्रधान शिक्षकों के तकनीकी योगदान की रिपोर्ट अभी नहीं बनी है। जिले में ढाई हजार से अधिक प्रधान शिक्षकों को स्कूल आवंटित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.