सहारनपुर, मार्च 25 -- सहारनपुर। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की बैठक जनकनगर स्थित मुख्यालय पर हुई। जिले की विभिन्न तहसीलों में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सभा के एकवर्षीय चुनाव को लेकर चर्चा की गई, सर्वसम्मति से 26 अप्रैल को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष संपन्न कराने को सार्वदेशिक आर्य वीर दल के पूर्व कोषाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद आर्य, देवबंद को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महिपाल आर्य, संचालन जिला मंत्री अवनीश आर्य ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...