शामली, जुलाई 19 -- आर्य प्रतिनिधि सभा के निर्देशानुसार आर्य समाज के सभागार में जिला आर्य प्रतिनिधि अधिवेशन का आयोजन किया गया।अधिवेशन में मुख्य वक्ता आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ के मंत्री ने सत्यार्थ प्रकाश के स्वाध्याय एवं वेद प्रकार पर बल दिया। उन्होंने स्वामी श्रद्धानंद शताब्दी को उत्साह पूर्वक मनाने और 14 से 26 नवंबर तक प्रेरणा रैली निकालने का आह्वान किया। उन्होंने आर्यवीर दल एवं आर्य वीरांगना शिविर लगाने की अपील की। इस दौरान प्रदेश एवं जिला स्तर पर नियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई।शुक्रवार की शाम आर्य समाज के सभागार में आर्य प्रतिनिधि अधिवेशन का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य वक्ता के रूप में आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ के मंत्री अनुराग आर्य रहे। आर्य प्रतिनिधि सभा उप्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज आर्य ने एजेंडा प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्य व...