बोकारो, फरवरी 27 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिला आयुष समिति, बोकारो की ओर से गुरूवार को जिले के अलग-अलग प्रखंड के आयुष विभाग में वृद्धजनों के लिए वयोमित्र शिविर का आयोजन किया गया। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शिव शंकर पांडेय ने बताया कि शिविर का आयोजन गोमिया प्रखंड के नेहरू स्मारक हाई स्कूल, स्वांग, बेरमो प्रंखड के कठारा दुर्गा मंदिर कैंप्स, नावाडीह प्रखंड के पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुर्वेद में 404, होमियोपैथ 276 और ब्लड व शुगर जांच 237 लोगो का किया गया। शिविर के आयोजन में डॉ नरेश कुमार प्रजापति, डॉ उमेश कुमार, डॉ अनुपम बाला, डॉ नेहा सिंह, डॉ काजल कुमारी, डॉ अरविंद कुमार, डॉ ईशान शर्मा, डॉ कुमार निश्तिजीत महथा, डॉ मनीषा मुस्कान सहित अन्य का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.