सिमडेगा, सितम्बर 24 -- जिला आयुष परिसर में 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस आयोजन सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- Shamli News: आयुर्वेद दिवस पर 1275 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण जिला आयुष कार्यालय परिसर में बुधवार को 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। यह भी पढ़ें- आयुष व आधुनिक चिकित्सा पद्धति एक-दूसरे की पूरक : डीडीसीआयुर्वेद और इसकी महत्ता कार्यक्रम में आयुर्वेद को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि एवं आयुर्वेद के जनक महर्षि चरक के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुभद्रा कुमारी, योग गुरु देवेंद्र सोनी, मीरा देवी, हरि प्रस...