जिला आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक अस्पताल की 5 दिन से बिजली गुल
हाथरस, मई 27 -- हाथरस। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में संचालित जिला आयुर्वेदिक और जिला होम्योपैथिक अस्पताल में बीते पांच दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। बिजली गुल होने की वजह से दोनों ही चिकित्सालय के चिकित्स, स्टाफ और यहां आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी बिजली नहीं होने की वजह से स्वास्थ्यकर्मी और मरीज परेशान दिखे।
अस्पतालों की स्थिति बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी के पीछे दो अलग-अलग भवन में जिला आयुर्वेदिक और जिला होम्योपैथिक अस्पताल का संचालन कई वर्षों से हो रहा है। आयुर्वेदिक अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 40 तो होम्योपैथिक अस्पताल की ओपीडी में 90 से 100 मरीज पहुंचते हैं। दोनों ही अस्पताल को बागला जिला अस्पताल से ही विद्युत सप्लाई मिलती है। लेकिन पांच दिन से केबल में फॉल्ट होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.