आगरा, सितम्बर 21 -- धोखाधड़ी समेत अन्य आरोप में तत्कालीन जिला आपूर्ति अधिकारी समेत छह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के बाबत प्रार्थना पत्र अदालत में प्रस्तुत किया गया। सीजेएम ने आख्या मांगा सुनवाई के लिए 23 सितंबर नियत की है। बालूगंज थाना रकाबगंज निवासी राहुल कश्यप ने अधिवक्ता तेज सिंह बघेल व रोहित अग्रवाल के माध्यम से अर्जी प्रस्तुत कर तत्कालीन जिला आपूर्ति अधिकारी, तत्कालीन एआरओ जिला आपूर्ति कार्यालय, तत्कालीन आपूर्ति लिपिक समेत आधा दर्जन विपक्षियों पर आरोप लगाया था कि महिला निवासी नया बांस लोहामंडी के नाम सरकारी राशन की दुकान खातीपाड़ा में आवंटित थी। वह निसंतान थी न ही उन्होंने अपने जीवन काल में किसी को गोद लिया था। उनकी मृत्यु उपरांत दुकान रिक्त हो गई। विपक्षी ने आपराधिक षड़यंत्र के तहत जनसेवा केंद्र से महिला के दत्तक पुत्र के रुप में ...