गिरडीह, अगस्त 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिले की एकमात्र चैताडीह में एमसीएच (मैटर्निटी एंड चाइल्ड हेल्थ यूनिट) में मरीजों को दी जानेवाली तमाम सुविधाओं और गतिविधियों की निगरानी सदर अस्पताल से की जा रही है। एमसीएच यूनिट में लगे सीसीटीवी कैमरों को सदर अस्पताल स्थित डीएस चैंबर में कंट्रोल रूम बनाकर जोड़ दिया गया है। रोज यहां से डीएस डॉ. अरविंद कुमार निगरानी कर रहे हैं। डॉ. अरविंद कुमार की मानें तो चैताडीह एमसीएच की सभी गतिविधियों पर कैमरे से निगरानी हो रही है। अपने चैंबर में कंट्रोल रुम बनाकर निगरानी रखी जा रही है। खासकर लेबर रुम, एसएनसीयू, पीआईसीयू, वेटिंग एरिया और ओपीडी की निगरानी की जा रही है। मुख्य गेट की गतिविधियों की भी रोजाना निगेहबानी हो रही है। कहा कि चैताडीह एमसीएच में बिचौलिया और कथित सहिया की गतिविधियां हावी है। ऐसी सूचना मिलती रहत...