बस्ती, मार्च 23 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र में जिगिना के पास सोमवार की शाम जिला अस्पताल से लौट रहे एक 17 वर्षीय किशोर के ऊपर बाइक सवार मनबढ़ों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके गले के पास लगा है। घायल अवस्था में किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां घाव गहरा देख चिकित्सक ने बस्ती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। हमला करने वाला युवक उसका दोस्त बताया जा रहा है। जिससे किसी बात को लेकर उसका विवाद चल रहा था। जिला अस्पताल पुलिस चौकी पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पुरानी बस्ती के दक्षिण दरवाजा निवासी पंकज कुमार दुबे का बेटा लक्ष्य दुबे (17) कक्षा 11वीं का छात्र है। परिजनों के अनुसार लक्ष्य सोमवार को अपने एक दोस्त की बहन का इलाज कराने के सिलसिले में जिला अस्पताल आया था। यहां दवा-इलाज कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.