महाराजगंज, मार्च 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम होली को लेकर स्वास्थ्य व अस्पताल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इमरजेंसी में 24 घंटे सेवा बहाल रखने के साथ ही प्रसव की सुविधा रहेगी। इसके लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अवकाश के दिन भी स्वास्थ्य केंद्रों में इमरजेंसी सेवा बहाल रहेगी। होली में हुड़दंग के चलते घायलों की संख्या में इजाफा हो जाता है। रंग और गुलाल से आंख और एलर्जी के साथ ही चर्म रोग होने की आशंका अधिक हो जाती है। स्वास्थ्य प्रशासन ने पीड़ितों को त्वरित इलाज देने के लिए सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इमरजेंसी सेवा बहाल की है। जिला अस्पताल में सामान्य दिनों की तरह ट्रॉमा सेंटर संचालित रहेगा। अवकाश के दिन बुधवार को हर दिन की तरह 24 घंटे सेवा बहाल रहेगी। ऐसे में ट्रॉमा सेंटर और स्वास्थ्य केंद्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.