जिला अस्पताल से भागे मरीज की लाश रेल पटरी किनारे मिली
बरेली, जून 5 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता जिला अस्पताल से भागे मरीज की लाश कोतवाली क्षेत्र में चौपुला रेलवे कालोनी के पास रेल पटरी के किनारे मिली। उसके सिर में चोट लगी थी। जीआरपी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा।गुरुवार की शाम को बरेली सिटी जीआरपी को सूचना मिली कि चौपुला रेलवे कालोनी के पास रेल पटरी किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर कोतवाली से पुलिस पहुंची। मृतक के सिर में पीछे की तरफ पट्टी बंधी थी। जेब से एक आधार कार्ड मिला। जिससे मृतक की पहचान 46 साल भगवान दास पुत्र मोहन लाल निवासी इटौआ थाना सुभाषनगर के रूप में हुई। सूचना पर मृतक के घर वाले मौके पर पहुंच गये। उन्होंने पुलिस को बताया, बुधवार को भगवान दास के सिर में चोट लग गई थी। जिला अस्पताल में भर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.