मुरादाबाद, दिसम्बर 30 -- मुरादाबाद। मंडलीय जिला अस्पताल में संचालित हो रही एफ्रेसिस यूनिट पर जंबो पैक तकनीक के जरिये मरीज को चढ़ाने के लिए लिए तीसरी बार डोनर के खून में से प्लेटलेट्स प्राप्त की गईं। जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. संगीता गुप्ता ने बताया कि निजी क्षेत्र के अंतर्गत संचालित अपेक्स अस्पताल से वहां भर्ती प्लेटलेट्स काफी अधिक घटने से पीड़ित मरीज को चढ़ाने के लिए जंबो पैक से प्लेटलेट्स प्राप्त करने की डिमांड आई थी। एफ्रेसिस यूनिट से निर्धारित शुल्क पर मरीज के लिए प्लेटलेट्स उपलब्ध करा दी गईं। चिकित्सकों का कहना है कि डेंगू, मलेरिया, लिवर समेत कई बीमारियों से पीड़ित मरीजों के खून में प्लेटलेट्स की कमी हो जाती है। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के काउंसलर अशोक कुमार ने बताया कि एफ्रेसिस यूनिट की स्थापना होने के बाद यह तीसर...