जिला अस्पताल समेत सीएचसी से चिकित्सकों का हुआ तबादला
बागपत, जून 2 -- बागपत। स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर पॉलिसी लागू होने के बाद जिले में डॉक्टरों के तबादले होने से परेशानी बढ़ गई है। डॉक्टरों के साथ बाबू और पैरामेडिकल स्टाफ का भी तबादला हुए है। डॉक्टरों के स्थानांतरण होने से स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो जाएगी। जिले को केवल एक डॉक्टर मिला है। स्वास्थ्य विभाग पहले ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है, ऊपर से और डॉक्टरों के तबादले हो रहे है। जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राज सिंह का मैनपुरी में सीएमएस के पद पर पदोन्नति होने के तबादला हो गया है। अब एक ही बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बचे है, जिनके कांधे पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। एक संविदा के डॉक्टर है, वह नौकरी छोड़ने का अल्टीमेटम दे चुके है। चर्म रोग विशेषज्ञ भी छुट्टी से लौटकर नहीं आए है। वहीं, जिला अस्पताल की चार स्टाफ नर्स का तबादला हो गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.