नैनीताल, जून 10 -- नैनीताल। एक कदम अच्छाई की ओर सामाजिक संस्था की ओर से बुधवार को जिला अस्पताल बीडी पांडे नैनीताल में संस्था के सचिव रवि कुमार के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष एवं संस्थापक अभिषेक मुल्तानिया, सचिव रवि कुमार, अंकित टम्टा, आकाश कुमार, विक्रम रावत, मयंक चिल्वाल और रोहित जोशी ने रक्तदान किया। इस दौरान अस्पताल के डॉ. एमएस दुग्ताल, प्रियांशु श्रीवास्तव, स्टाफ नर्स आकांक्षा, माजिद अली आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...