जिला अस्पताल रोड़ पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
संभल, मई 23 -- शनिवार सुबह को जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला अस्पताल रोड़ पर संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे व साइड पटरियों पर लग रही अस्थायी दुकानों और अतिक्रमण को हटवाया गया। प्रशासनिक कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अधिकारियों ने सड़क और पटरियों पर कब्जा कर दुकान लगाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान जेसीबी और नगर पालिका कर्मियों की मदद से सड़क किनारे रखे सामान को हटवाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके। जिला अस्पताल रोड़ पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के कारण राहगीरों और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क संकरी होने से आए दिन जाम की स्थिति बन जाती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.