नोएडा, मई 8 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में शुक्रवार को 3012 मरीजों का ओपीडी पंजीकरण हुआ। इसमें ⁠आभा स्कैन के जरिए 2337 मरीजों ने ओपीडी पंजीकरण कराया। वहीं, अमरनाथ यात्रा के लिए 19 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। 20 मरीजों के आंखों के ऑपरेशन किए गए। जनरल ऑपरेशन थिएटरल में 12 छोटे और आठ बड़े ऑपरेशन किए गए। कुत्ते के काटने के कारण 53 नए मरीज पहुंचे। पुराने मरीजों की संख्या 287 रही। पुलिस के जरिए (मेडिकोलीगल) सात मामले पहुंचे है। इसके अलावा 38 मरीज अन्य मामलों में अस्पताल पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...