अल्मोड़ा, सितम्बर 29 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल में मंगलवार को निःशुल्क बाल हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। यहां कुल 17 बच्चों की स्क्रीनिंग हुई और 10 बच्चों में हृदय रोग की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय उपचार की सलाह दी गई है। जिला अस्पताल में मंगलवार को आयोजित हुए बाल हृदय रोग जांच शिविर में नारायणा अस्पताल गुरुग्राम के वरिष्ठ बाल हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास गुप्ता ने हृदय रोग से ग्रसित व संदिग्ध बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण किया। शिविर में जन्म से 18 वर्ष तक के कुल 17 बच्चों की स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य जांच की गई। जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र के अनुसार 10 बच्चों में हृदय रोग की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सर्जरी की आवश्यकता पाई गई, जिन्हें उच्चस्तरीय उपचार के लिए नारायणा अस्पताल...