शामली, मार्च 2 -- सोमवार को होली के पर्व के चलते जिला अस्पताल में ओपीडी सुबह 11:30 बजें तक ही चली। जिसमें मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह 11:30 बजे तक कुल 800 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई। पंजीकरण काउंटर और ओपीडी कक्षों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। बदलते मौसम के कारण खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। ज्यादातर मरीज सर्दी-खांसी, वायरल फीवर और गले में संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंचे। बच्चों और बुजुर्गों की संख्या भी अधिक रही। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ से बचने, मास्क का उपयोग करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। सीएमएस डा. किशोन आहुजा ने बताया कि सभी चिकित्सकों को समय पर ओपीडी में तैना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.