हापुड़, अक्टूबर 2 -- गांधी जयंती पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत बुधवार सुबह जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए और मरीजों को उपचार मिला। इस दौरान अस्पताल में रक्तदान शिविर लगा। इसमें 10 लोगों ने रक्तदान किया। क्षेत्रीय विधायक ने लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। टीबी के रोगियों को पोषाहार बांटा गया। भर्ती मरीजों को फल भी वितरित किए गए। स्वास्थ्य कैंप में 200 के करीब मरीजों को दवाईयां मिलीं। सीएमओ डॉ सुनील त्यागी एवं सीएमएस डॉ हेमलता ने बताया कि गांधी जयंती पर अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसमें मरीजों को बेहतर उपचार मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.