गौरीगंज, फरवरी 6 -- अमेठी। जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर की स्थायी तैनाती न होने से इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी पर तैनात महिला डॉक्टरों की ड्यूटी लगाकर किसी तरह काम चलाया जा रहा है। जिसके चलते इलाज के लिए जिला अस्पताल आने वाली महिला मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी पर तैनात डा. पुलक और डा. रुचिका सेठ जिला अस्पताल में तीन-तीन दिन की ड्यूटी लगाई है। हालांकि डा. पुलक बीते एक सप्ताह से अवकाश पर हैं, जिसके चलते समस्या और बढ़ गई है। समस्या को देखते हुए सीएमएस डा. बीपी अग्रवाल ने सीएमओ को पत्र लिखकर महिला डॉक्टर की जल्द स्थायी तैनाती किए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.