मेरठ, मई 9 -- गर्मी लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस गर्मी के मौसम में हीट वेव से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल, जिला अस्पताल में ठंडक के संसाधन वाले वार्ड तैयार कर दिए हैं। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि इन वार्डों में कूलर, ठंडा पानी समेत अन्य इंतजाम किए गए हैं। ताकि समय से हीट वेव की चपेट में आने वाले मरीजों को तुरंत इलाज मिल जाए। बच्चे ही नहीं बुजुर्ग भी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। गर्म, लाल, शुष्क त्वचा का होना, पसीना न आना, तेज पल्स, सांस लेने की गति में तेजी, व्यवहार में परिवर्तन, भ्रम की स्थिति, सिर दर्द, थकान, कमजोरी, चक्कर और मूत्र आने में कमी हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं। ऐसे लक्षण मिलने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें। हीट वेव के कारण शरीर की कार्यप्रणाली प्रभावित हो जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...