लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- मेडिकल कालेज जिला अस्पताल में अब दिल का दौरा पड़ने की जांच की भी सुविधा शुरू हो गयी है। इसके साथ दस अन्य तरह की नयी जांचें भी होने लगी है। इसमें विटामिन डी थ्री,बी 12, हेपेटाइटिस बी और सी की वायरल लोग जांच भी शामिल हैं। सीएमएस डा. आरके कोली ने बताया कि अभी तक जिला अस्पताल की पैथालॉजी में एल एफफटी, केएफटी, हीमोग्लोबिन, एचआईवी, डेंगू, मलेरिया, टाइफायड, जेई, जीएस सहित तमाम जांच की सुविधा थी। अब लैब में हार्ट अटैक की जांच टेरोपोनिन, विटामिन डी थ्री, विटामिन 12, सीमन एनालेसिस, सीए 125, पीएसए, पीआर एल, एफएसएच, एलएच और हेपेटाइटिस बी और सी की जांच को वायरल लोग की जांच भी शुरू हो गयी है। इससे तमाम मरीजों को इधर उधर भटकने की जगह अस्पताल में ही सुविधा मिल सकेगी। मरीजों का समय और धन दोनों की बचत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...