जिला अस्पताल में हार्ट अटैक मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, स्ट्रेप्टोकाइनेज इंजेक्शन की सुविधा शुरू
संभल, जून 11 -- जिला अस्पताल में हृदय रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। अब हार्ट अटैक के मरीजों को उपचार के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। जिला अस्पताल में जीवनरक्षक स्ट्रेप्टोकाइनेज इंजेक्शन उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सकेगा। जिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने बताया कि इंजेक्शन के उपयोग के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है। किसी मरीज की ईसीजी जांच में हृदयाघात (हार्ट अटैक) की पुष्टि होने पर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार तुरंत स्ट्रेप्टोकाइनेज इंजेक्शन लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह इंजेक्शन शरीर में बनने वाले रक्त के थक्कों को घोलने में मदद करता है। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में हार्ट अटैक मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, स्ट्रेप्टोकाइनेज इंजेक्शन की सुविधा श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.