जिला अस्पताल में हर दिन 50 मरीज करा रहे नि:शुल्क सीटी स्कैन
महाराजगंज, मई 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन जांच कराने के लिए हर रोज मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। हालत यह हो गई है कि हर दिन 50 मरीज सीटी स्कैन करा रहे हैं। इनमें सबसे अधिक सिर दर्द व चोट से पीड़ित शामिल हैं। जांच रिपोर्ट के बाद मरीजों को इलाज कराने में सहूलियत मिल रही है। जिला अस्पताल में मरीजों की सहूलियत के लिए नि:शुल्क सीटी स्कैन जांच सुविधा है। नि:शुल्क जांच सुविधा के चलते हर दिन सीटी स्कैन कराने के लिए मरीज बढ़ रहे हैं। मई में हर दिन 50 मरीज सीटी स्कैन जांच कराई है। 30 मई तक 1512 मरीजों ने सीटी स्कैन जांच कराई है। इनमें सबसे अधिक सिर में दर्द और चोट से पीड़ित शामिल हैं。
सिर, कमर व गर्दन में दर्द होने पर सीटी स्कैन करा रहे मरीज जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि सिर, कमर व गर्दन में दर्द की शिकायत पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.