बरेली, मई 9 -- जिला अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों को दी गई आग बुझाने की ट्रेनिंग बरेली। वरिष्ठ संवाददाता अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जिला अस्पताल में शनिवार को विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। ओपीडी में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ को आग बुझाने की ट्रेनिंग दी गई। हॉस्पिटल मैनेजर पूजा चौहान के निर्देशन में सभी कर्मियों को अग्नि शमन उपकरण के इस्तेमाल के बारे में बताया गया। जिला महिला चिकित्सालय में हॉस्पिटल मैनेजर डॉक्टर निशा राना के निर्देशन में आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एडीएसआईसी डॉक्टर आरसी दीक्षित, सीएमएस डॉक्टर त्रिभुवन प्रसाद समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अग्नि सुरक्षा सप्ताह में पूछे गए सवाल, बेबाकी से मिले जवाब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...