जिला अस्पताल में स्थापित किया गया वॉटर कलर
बांदा, मई 22 -- बांदा। जिलाधिकारी द्वारा हीट वेव से बचाव हेतु की जा रही व्यवस्थाओं में शुक्रवार को जिला अस्पताल बांदा के मुख्य गेट पर रेन बसेरा में नगर पालिका परिषद बांदा द्वारा वाटर कूलर स्थापित किया गया। इससे गर्मी में जिला अस्पताल आने वाले मरीज व उनके परिजनों को शुद्ध स्वच्छ शीतल पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। बीते दिनों आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने जिला अस्पताल में पेयजल समस्या का मुद्दा उठाया था। गुरूवार को जिलाधिकारी अमित आसेरी ने निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए थे। जिसके बाद यहां पर वाटर कूलर लगाया गया है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- टंकी हो या कूलर, बर्फ डालकर ठंडा किया जाए पानी : डीएम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.