रामपुर, फरवरी 16 -- रामपुर। जिला अस्पताल में स्थापित हुए सोलर पैनल के लिए मीटर की स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए शासन स्तर से 5.21 लाख रुपये का बजट आवंटित हो गया है। बजट मिलने के बाद अस्पताल में सोलर पैनल को चालू करने का काम तेज गति से शुरू कर दिया गया है। जिला अस्पताल में बिजली की खपत को कम करने के लिए 343 किलोवाट का सोलर पैनल लगाया गया है। जिससे अब लगातार आपूर्ति मिलेगी। अब शासन स्तर से सोलर पैनल के क्यूविकल मीटर के लिए स्वीकृति मिल गई है। इसको जिला अस्पताल में ही लगाया जाएगा। मीटर लगाने के लिए जिला अस्पताल में ही 10 वाई 10 का केबिन बनाया जाएगा। सीएमएस डा. ब्रजेश चंद्र सक्सेना का कहना है कि जिला अस्पताल में 343 किलोवाट का सोलर पैनल लगा दिया गया है। इसका मीटर लगाने के लिए बजट मिल गया है। बिजली विभाग की ओर से मीटर लगाया जाएगा, गर्मी से पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.